कुशीनगर में एक नाबालिक लड़के के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म







कुशीनगर  । उत्तर प्रदेश  के कुशी नगर में एक नाबालिक लड़के के साथ एक वर्षीय कामांध युवक द्वारा बहला-फुसलाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।

जानकारी के अनुसार कुशीनगर के खड्डा नगर पंचायत के वार्ड नं. 12 निवासी 9 वर्षीय बालक को नगर निवासी एक 17 वर्षीय युवक ने सोमवार को बहला-फुसलाकर सिसवा बाइपास के बगल के सरेह में लेजाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। 

बालक के आपबीती बताने पर इसकी जानकारी परिजनों को हुई। पीडि़त पक्ष ने देर सायं इस मामले की तहरीर मुकामी पुलिस को सौंप दी है। इस मामले में कोई पुलिसिया कार्यवाही नही हो सकी है।

इस संबंध में कस्बा इंचार्ज एसआई डीएन सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नही है। पता कराते हुए कार्यवाही की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ