कुशीनगर मे एक दस वर्षीय मासूम को अपने आगोश में ले लिया




कुशीनगर । कुशीनगर में इंसेफेलाइटिस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीमारी ने फिर एक दस वर्षीय मासूम को अपने आगोष में ले लिया। जबकि जिला संयुक्त अस्पताल में आठ नये मरीज भर्ती होने से रोगियों की संख्या बढ़ कर 16 हो गयी।

कुशीनगर के सयुक्त जिला चिकित्सालय पिछले चैबीस घंटे के दौरान अमन यादव उम्र 10 की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जब कि आकांक्षा उम्र डेढ़ साल सरपतही, रायगंज पडरौना की बेगमनिशा उम्र 6 साल, पकड़ी बुजुर्ग की चंदा उम्र 7 साल, पकड़ी धूंस टोला के चंद्रेश उम्र 5 साल, कुरमौल की नंदिनी उम्र 4 साल व धुनवलिया तुर्कपट्टी निवासी विट्टू उम्र 5 साल, छोटू उम्र 6 अहिरौली जटहाबाजार निवासी छोटू उम्र 4 साल व विशुनपुरा जटहाबाजार निवासी दिलीप उम्र 5 साल समेत आठ नए मरीजों के भर्ती होने के साथ जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या अब बढ़कर 16 हो गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ