कुशीनगर में रामअवध पाचवी बार समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष


कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में समाजवादी पार्टी ने एक ही व्यक्ति को पाचवी बार जिलाध्यक्ष बनाया है।

पार्टी हाई कमान के इस निर्णय पर सपाइयों ने रामअवध यादव को बधाई दी है। कुशीनगर में बुधवार को बैठक कर जहां सपाईयों ने इस निर्णय के लिए आलाकमान के प्रति आभार जताया गया, वहीं मिठाइयां बांटकर कार्यकर्ताओं ने खुशियों का इजहार किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजवादी नेता जय कुमार त्रिपाठी उर्फ बाबा ने कहा कि रामअवध यादव को पांचवीं बार कुशीनगर का जिलाध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी और अधिक मजबूत हुयी है। इसका लाभ लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा।

इस दौरान चंद्रशेखर तिवारी, विभुति गुप्ता, कोशल शुक्ला, बाबू राम यादव, कैलाश यादव, धीरज सिंह, विजय यादव, हाशिम अली, राजेंद्र जायसवाल, विजय तुलस्यान, बबलू गुप्ता, सुनिल यादव, इकबाल अंसारी बबलू जायसवाल आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ