हषोल्लास के साथ मनाया गया ख्रीस्त जन्मोत्सव
परसौनी पडरौना मसीही कलीसिया चर्च: हषोल्लास के साथ मनाया गया ख्रीस्त जन्मोत्सव
कुशीनगर। मसीही कलीसिया ( परसौनी पडरौना ) में क्रिसमस-डे काफी उल्लास के साथ मनाया गया। पास्टर अमूल्य मसीह ने बताया कि ईसाई मान्यताओं के अनुसार क्रिसमस के दिन ही प्रभु यीशु ने धरती पर जन्म लिया था। इनका जन्म जोसफ और मैरी के घर में हुआ। ऐसे तो प्रभु यीशु को जन्म के ठीक समय और महीने की सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन चौथी शताब्दी में ईसाई चर्चों ने 25 दिसंबर को क्रिसमस-डे के रूप में मनाने की शुरुआत की।
अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर क्रिसमस के दिन अवकाश की शुरुआत की। इसके बाद से ही दुनियाभर के ईसाई समुदाय इस खास दिन को प्रभु यीशु के जन्मदिवस के रूप मनाना शुरू किया है। क्रिसमस का त्योहार भारत समेत पूरी दुनिया में बहुत हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है। इस दिन ईसाई समुदाय के लोग रात 12 बजे चर्च में प्रभु यीशु का जन्मदिवस मनाते हैं। इन धर्मावलंबियों का मानना है कि ईश्वर ने धरती के मनुष्यों के पाप को खत्म करने और लोगों की रक्षा के लिए अपने बेटे को धरती पर भेजा था।
आगे उन्होंने मरियम और यीशु मसीह के जीवन चरित्र से लोगों को रुबरू कराया। कहा कि ईश्वर एक होता है। सभी धर्म इंसान के लिए एक समान हैं। हम सभी को सबसे पहले अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए। साथ ही हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर लोग सांता बनकर सभी को उपहार बांटते हैं, और घरों में क्रिसमस ट्री सजाते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR