एडीएम वित्त ने बाढ़ चौकियों और नदियों के जलस्तर का लिया जायजा

एडीएम वित्त ने बाढ़ चौकियों और नदियों के जलस्तर का लिया जायजा

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

देवरिया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम शंकर ने रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में नदियों के जलस्तर और बाढ़ चौकियों पर की गई व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पचलड़ी, करहपुल और पिंडरा में स्थापित बाढ़ चौकियों का जायजा लिया।



निरीक्षण के दौरान उन्होंने गुर्रा और राप्ती नदी के जलस्तर की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही बाढ़ चौकियों पर कर्मचारियों की तैनाती, उपस्थिति और उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

एडीएम ने कहा कि बाढ़ राहत चौकियों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रहनी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन पहले से उपलब्ध रखने और नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय गुर्रा नदी के पिंडरा घाट पर जलस्तर 67.90 मीटर दर्ज किया गया, जो सुबह की तुलना में 5 सेंटीमीटर कम रहा। वहीं राप्ती नदी का जलस्तर 67.20 मीटर दर्ज हुआ, इसमें भी सुबह के मुकाबले 5 सेंटीमीटर की कमी पाई गई। दोनों नदियों का जलस्तर अब घटाव की ओर है।


रिपोर्टर: पवन कुमार पाण्डेय

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ