महराजगंजः श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में सास-बहू के बीच सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल

महराजगंजः श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में सास-बहू के बीच सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो

महराजगंज। जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में सास और बहू के बीच हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों महिलाओं के बीच पहले तीखी नोकझोंक और फिर सड़क पर मारपीट होती दिखाई दे रही है। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराने का प्रयास किया। कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद के चलते शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते सड़क तक पहुंच गई और हाथापाई में बदल गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि बहू ने अपनी सास के साथ मारपीट की, हालांकि इस दावे की अभी तक पुलिस अथवा प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फिलहाल घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में वायरल वीडियो और उससे जुड़े दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।



रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ