जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बालिकाओं को विधिक अधिकारों के प्रति किया जागरूक
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
शिविर में पराविधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) रामप्रताप सिंह ने छात्राओं को एसिड अटैक पीड़ितों के अधिकार एवं सहायता, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम (POSH Act), वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान, 'नशा मुक्त भारत' अभियान, बाल श्रम निषेध, बाल विवाह प्रतिषेध तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 सहित विभिन्न विधिक विषयों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक अनिल पांडेय, दीपा जायसवाल, रेनू कुमारी, कुमकुम प्रजापति, सुनील चौहान, सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी श्याम मुरली मनोहर मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार सूर्य प्रकाश राय, पराविधिक स्वयंसेवक आलोक उपाध्याय एवं अंजली शर्मा सहित विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: यहाँ नाम लिखें
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR