सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) के असामयिक निधन पर शोकसभा

सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) के असामयिक निधन पर शोकसभा

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

महराजगंज। विकासखंड घुघली में कार्यरत रहे सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) केदारनाथ द्विवेदी का मंगलवार को लखनऊ में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके असामयिक निधन पर बुधवार को ब्लॉक सभागार में ग्राम रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारियों ने शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बताया गया कि 29 जून को महाराजगंज में प्रातः भ्रमण के दौरान केदारनाथ द्विवेदी अपनी पत्नी के साथ सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लगातार उपचार के बावजूद 7 जुलाई को केदारनाथ द्विवेदी ने जिंदगी की जंग हार दी। उनके निधन की खबर से विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

शोकसभा में ग्राम रोजगार सेवक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष बंधु मद्धेशिया, संरक्षक डॉ. सतीश पांडेय, राजेश कुमार त्रिपाठी, अमजद खान, जयराम शर्मा, लालजी, उदयभान, बुद्धिराम प्रसाद, रवि प्रताप सिंह, रामानंद, राजेश प्रजापति, अरविंद कुमार जायसवाल सहित अन्य ग्राम रोजगार सेवक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ