घुघली थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन नहर में मिला अज्ञात शव,जांच में जुटी पुलिस
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों |
महराजगंज । जनपद में सोमवार सुबह 9:00 बजे लगभग घुघली थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सोमवार को बेलवा टिकर–सोनबरसा मार्ग स्थित नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की
सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई राहगीरों और स्थानीय लोगों ने नहर में शव उतराता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घुघली थाना प्रभारी सूरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

घटना की सूचना पर फॉरेंसिक यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाए। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR