“जनता दर्शन ऐप” का शुभारंभ, शिकायत निस्तारण होगा तेज व पारदर्शी
टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो
कुशीनगर । कुशीनगर में सिविल सेवा दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने “जनता दर्शन ऐप” का शुभारंभ किया। इस ऐप का उद्देश्य जनता से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को तेज, सरल एवं पारदर्शी बनाना है।
यह ऐप Durga Foundation की टीम द्वारा विकसित किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि पहले शिकायतों के समाधान में 15 से 20 दिन का समय लगता था, लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत 3 से 5 दिनों के भीतर निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि यह ऐप प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से शिकायतों की ऑनलाइन निगरानी, त्वरित कार्रवाई और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सकेगी।
ऐप को आधुनिक तकनीकों से तैयार किया गया है, जिससे अधिकारी और कर्मचारी आसानी से शिकायतों को दर्ज, ट्रैक और निस्तारित कर सकेंगे।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को ऐप का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता की समस्याओं का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही बताया गया कि ऐप का उपयोग प्रारंभिक रूप से एक माह तक परीक्षण के रूप में किया जाएगा।

4 टिप्पणियाँ
sp5812700@gmail.com
जवाब देंहटाएंMahesh
जवाब देंहटाएंApp Ko Kis Tarah Download Karenge Hum Log
जवाब देंहटाएंयह अधिकारियों के लिए एप बना है।
हटाएंटिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR