चौहान समाज ने अवधनाथ ठकुराई को विधायक बनाने का लिया संकल्प

चौहान समाज ने अवधनाथ ठकुराई को विधायक बनाने का लिया संकल्प

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो | 

कुशीनगर तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में चौहान समाज की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के लोगों ने समाजसेवी अवधनाथ ठकुराई के समर्थन में एकजुट होकर उन्हें विधायक बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में बड़ी संख्या में चौहान समाज के लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि अवधनाथ ठकुराई लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के माध्यम से लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 16 वर्षों से वह गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का निशुल्क सामूहिक विवाह कराते आ रहे हैं, जिससे हजारों परिवारों को लाभ मिला है।

समाज के लोगों ने कहा कि अवधनाथ ठकुराई ने जाति और वर्ग से ऊपर उठकर सभी समुदायों के लोगों की मदद की है। उनके सामाजिक कार्यों का लाभ चौहान समाज सहित क्षेत्र के विभिन्न वर्गों को मिला है। यही कारण है कि समाज के लोग उनके प्रति विश्वास व्यक्त कर रहे हैं और उन्हें क्षेत्र का बेहतर नेतृत्व मानते हैं।

बैठक में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में वे अवधनाथ ठकुराई के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाकर उन्हें मजबूत समर्थन देंगे। वक्ताओं ने क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों पर प्रभावी नेतृत्व की आवश्यकता बताते हुए अवधनाथ ठकुराई को इसके लिए उपयुक्त बताया।

बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।




रिपोर्टर: के. एन. राय

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ