खड़ी टेम्पू से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की इलाज के दौरान मौत

खड़ी टेम्पू से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की इलाज के दौरान मौत
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम हुए सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बलुवाभार निवासी 30 वर्षीय अलीमुद्दीन पुत्र मुराद के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, हादसा श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बड़हरा बरईपार मार्ग पर मरुवा टोला के पास हुआ। अलीमुद्दीन तेज रफ्तार बाइक से जा रहा था, तभी उसकी बाइक सड़क किनारे खड़ी एक टेम्पू से टकरा गई। बताया जा रहा है कि संबंधित टेम्पू प्याज बेचकर श्यामदेउरवा की ओर लौट रहा था।
घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक अश्वनी गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था, जहां गुरुवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।



रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ