पाइपलाइन मरम्मत व सफाई व्यवस्था का नगर पालिका अध्यक्ष ने लिया जायजा

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
महराजगंज। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने नगर क्षेत्र में पेयजल एवं साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निचलौल रोड स्थित नेशनल रोड पर पेयजल पाइपलाइन टूटने की सूचना मिलते ही अध्यक्ष मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पालिका कर्मचारियों को तत्काल पाइपलाइन की मरम्मत कराने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इसके बाद उन्होंने सक्सेना चौराहा स्थित पथ पार्क का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था देखी। इस दौरान संबंधित कर्मचारियों को नियमित सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में मऊपाकड़ चौराहे पर कूड़ा उठान व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। अध्यक्ष ने संबंधित ड्राइवरों एवं कर्मचारियों को नियमित और व्यवस्थित ढंग से कूड़ा उठान सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि नगर क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर सफाई नायक कलामुदीन, रजवंत, किशन वर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर: ब्यूरो 

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ