डीजल संकट से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन, सड़क जाम
ठूठीबारी में आधार जांच के बाद ही मिलेगा डीजल, पांच लीटर की सीमा तय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरोंमहराजगंज । मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर घुघली क्षेत्र में डीजल नहीं मिलने से नाराज किसानों ने गुरुवार को प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दिया। किसानों का आरोप था कि वे रात से ही पेट्रोल पंप पर लाइन में लगे थे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें डीजल नहीं मिला। पंप कर्मियों ने स्टॉक खत्म होने की बात कहकर किसानों को लौटा दिया।
किसानों ने बताया कि खरीफ फसलों की बुवाई का यह सबसे महत्वपूर्ण समय है। डीजल की कमी के कारण ट्रैक्टरों से जुताई और खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। इससे खेती का पूरा चक्र बाधित होने का खतरा पैदा हो गया है। किसानों का यह भी आरोप है कि कुछ पेट्रोल पंपों पर डीजल सीमित मात्रा में दिया जा रहा है, जबकि कई जगह आपूर्ति पूरी तरह ठप है।इधर, भारत-नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी क्षेत्र में डीजल और पेट्रोल की बिक्री को लेकर प्रशासन सख्त नजर आया। राजाबारी स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार को ठूठीबारी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह पहुंचे और पंप संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए।पुलिस द्वारा एनाउंसमेंट कर बताया गया कि किसी भी व्यक्ति को पांच लीटर से अधिक डीजल नहीं दिया जाएगा। डीजल देने से पहले आधार कार्ड की जांच की जाएगी। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि डीजल खरीदने वाला किसान नहीं पाया गया या उसके पास खेती योग्य जमीन नहीं मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR