कुशीनगर में बिकी डेढ़ लाख की भैस


कुशीनगर । उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के एक पशु मेले में मूर्रा भैस की कीमत डेढ़ लाख तथा एक गाय अस्सी हजार में बेची गयी।

कुशीनगर का यह पशु मेला सुक्ररौली विकास खंड के ग्राम टीकर में प्रत्येक बुधवार को लगने वाले पशु मेले के प्रथम वर्षगांठ के रूप में आयोजित थी। जिसका उद्घाटन स्थानीय विधायक राधेश्याम सिंह ने किया।

इस मेले की सबसे बड़ी विशेषता रही किएक मुर्रा भैंस एक लाख पचास हजार रूपए में व एक गाय अस्सी हजार रुपये में बिकी। कुशीनगर में लगायी गयी मूर्रा भैस की सर्वाधिक कीमत रही। 

इस अवसर पर पशु मेले के आयोजक तथा टीकर के ग्राम प्रधान गौरव सिंह व पूर्व प्रमुख दिलीप सिंह के आमंत्रण पर पहुंचे मुख्य अतिथि ने भैंस के बिक्रेता पन्नेलाल यादव निवासी मोहनापुर पादरी बाजार गोरखपुर एवं क्रेता जगदीश यादव निवासी दरगहिया नंदानगर गोरखपुर व गाय के बिक्रेता लच्छू यादव निवासी रिजर्व पुलिस लाईन गोरखपुर एवं क्रेता अवधेश यादव निवासी मगहर खलीलाबाद संतकबीरनगर का स्वागत किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ