मदरसा शिक्षक मनायेगे शिक्षक दिवस को काला दिवस


कुशीनगर । अखिल भारतीय मदरसा आधुनिकीकरण (विज्ञान) शिक्षकों ने शिक्षक दिवस को काला दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है।

मदरसा शिक्षक मांगों के प्रति केंद्र व प्रदेश सरकार के उदासीन रवैए के प्रति काफी आक्रोशित है। शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि 26 माह से शिक्षकों का वेतन भुगतान लंबित है।

20 वर्षो से कार्यरत शिक्षकों का भविष्य अधर में हैं। इसके वावजूद सरकार खामोश है। इस बात की जानकारी देते हुए संघ के जिलाध्यक्ष मो. ताहिर हुसैन ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि अब हम चूप नही बैठेगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ