कुशीनगर में इंसेफेलाइटिस से एक मासूम की मौत



कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में इन्सेफलाईट्सि से एकमासूम की मौत हो गयी। जिसका इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा था।


कुशीनगर के तुर्कपटटी थाना क्षेत्र के तिरमासाहुन गांव की इसरायल अंसारी की पुत्री रोशनतारा उम्र 15 की इंसेफेलाइटिस से मंगलवार की रात मौत होे गई। बालिका का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। बालिका एक पखवारे से बीमार थी। दस दिनों तक उसका इलाज गोरखपुर के निजी नर्सिंग होम में चला। सुधार नहीं होता देख डॉक्टरों ने उसे पंाच दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था।

गांव में साफ सफाई और दवाओं के छिड़काव और फॉगिंग की व्यवस्था पर लोग उंगलिया उठाना शुरू कर दिए हैं। गांव के शशिकांत भारती, बाबूराम यादव, ईश मोहम्मद, सरफुदीन आदि का कहना है कि एक साल से गांव में फॉगिंग नहीं हुई। ग्राम प्रधान छेदीलाल चैहान का कहना है कि फॉगिंग का बजट एएनएम और प्रधान के संयुक्त खाता में आता है। पर एएनएम की हठधर्मिता से पैसा आहरित नहीं हो पाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ