प्रशासन की कारगुजारियों आहत आशा बहुए उतरी सड़क पर


कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में आशा बहुओं ने प्रशासन की कारगुजारियों एवं उनके साथ बरती जारही अनियमितता को लेकर शुक्रवार को सड़क पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।


बताते चलें कि कुशीनगर जिलाधिकारी को भला बूरा कहने वाली इन आशा बहुओं ने शुक्रवार को पडरौना नगर के सुभाष चैक को घेर लिया और चक्का जाम कर दिया। जिले के चैदहो विकास खण्डों से आयी इन आशाबहुओं ने पडरौना नगर के इस मुख्य चैक को घण्टों जाम किये रखा। उनकी मांग थी कि हमारे मानदेय पर विभाग लूट खशोट कर रहा है। हमें समय से न तो पारिश्रमिक दिया जाता है और न ही हमारी मांग पूरी होती है।

नन्दलाल विद्रोही के नेतृत्व में इन प्रर्दशन कारी आशाबहुओं ने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नही हुयी तो हम चूप नही बैठेगे।हमारी लड़ाई आग तक चलेगी। इस अवसर पर सैकड़ों आशा बहुएं मौजूद थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ