नाबालिक के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार


कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक गांव निवासी चैदह वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।

कुशीनगर के पडरौना कोतवाली क्षेत्र में यह घटना उस समय घटी जब आठ अगस्त को करीब शायं छह बजे गांव से सटे खेत की तरफ टहलने गई थी। जहां उसे अकेला देख गांव का ही रूदल उम्र 20 अपने दो सहयोगियों के साथ किशोरी को गन्ने के खेत में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना बाद घर पहुंची पीडि़ता ने अपनी आपबीती परिजनों से बताई, जहां घटना जान परिजन सन्न रह गए। मंगलवार को कोतवाली पहुंचे पीडि़ता के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दे कार्रवाई की मांग की। जिसको लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी रूदल को गिरफ्तार कर लिया।

इस सम्बन्ध में कोतवाल विजय राज सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है जबकि पीडि़ता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ