10लोगों की 15अदद रिहायशी झोपडि़यां जली


  मिथिलेश कुमार गुप्ता
दुदही ,कुशीनगर। शनिवार की सुबह करीब 3बजे भोर में दशहवां पुष्कर नगर में डीबरी से लगी आग में 10परिवारो  की 15अदद फूस की झोपडि़यां जल कर राख हो गयी।

 अग्नि की सूचना पाकर सेवरही विधायक अजय कुमार लल्लु तत्काल मौके पर पहुंचे और अग्नि पीडि़तों के मदद के क्रम में सहायता सामग्री वितरित किये तथा हाल-चाल जानें। दूसरी तरफ प्रधानपति ने भी राहत सामग्री वितरित किया। बिल्ली द्वारा डिभरी गिराने से लगी आग में 

जोखन,मखन,विनोद,प्रमोद,मन्नु,झन्नु,रामचन्द्र ,प्रभु व रामराज की करीब 15अदद झोपडि़यों सहित घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ