महराजगंज में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते दो गिरफ्तार
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो |
महराजगंज
जनपद महराजगंज में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गोरखपुर की एंटी करप्शन (ट्रैप) टीम ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के दो कर्मचारियों को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।मंगलवार दोपहर करीब 12:45 बजे ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक, महराजगंज शाखा में तैनात सममति सहायक फील्ड ऑफिसर हरिराम प्रसाद तथा सममति डीड राइटर/चपरासी (अवैतनिक) जय ओम को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता के पिता के ऋण (लोन) की दूसरी किस्त जारी कराने के एवज में दोनों आरोपियों ने 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया और दोनों को रिश्वत की रकम लेते समय रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई नगर पंचायत चौक स्थित ठेकी चौराहा के पास एक दुकान पर की गई। ट्रैप टीम ने मौके पर आवश्यक साक्ष्य एकत्र करने के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
इस संबंध में थाना कोतवाली चौक में मुकदमा दर्ज कराने तथा अन्य विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। एंटी करप्शन विभाग की इस कार्रवाई से विभिन्न सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।
अधिकारियों ने कहा है कि भ्रष्टाचार के मामलों में आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR