टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों महराजगंज । सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने शुक्रवार को सदर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखी। करमहा में सद्भावना भवन तथा सेमरा पुल पर अगया रेगुलेटर पुल से लक्ष्मीपुर शिवाला और सेमरा राजा भिटौली नहर पुल से हैदरगंज मार्ग के नव निर्माण कार्य का विधिवत पूजन-अर्चन और मंगल गीत के साथ शुभारंभ किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार गांव, गरीब, किसान और आमजन के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सड़कों, भवनों, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं।
विधायक ने कहा कि सद्भावना भवन के निर्माण से लोगों को मांगलिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। वहीं सड़क निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है और इसी सोच के साथ निरंतर कार्य किया जा रहा है।उन्होंने मौजूद अभियंताओं को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अभय बहादुर सिंह ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है, जो कभी समाप्त नहीं होती।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर


0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR