विवाह भवन का उद्घाटन कर जनता को किया समर्पित, स्वास्थ्य शिविर में हजारों मरीजों का हुआ इलाज, करीब एक हजार महिलाओं व बुजुर्गों में वितरित हुए वस्त्र,वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग मनाया जन्मदिन
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो, कसया,कुशीनगर। शुक्रवार को कुशीनगर विधायक पी.एन. पाठक का जन्मदिन सेवा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों के कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर, वृद्धाश्रम सेवा कार्यक्रम तथा कुबेरस्थान में भंडारे का आयोजन किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों में विधायक का केक काटकर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया।कसया स्थित वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में विधायक पी.एन. पाठक ने बुजुर्गों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा उन्हें वस्त्र वितरित किए। इसके बाद कसया तहसील क्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर स्थित जूनियर हाई स्कूल परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य मेला एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और दवाएं प्राप्त कीं।स्वास्थ्य मेले में संजय गांधी पीजीआई, एम्स गोरखपुर समेत जनपद के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान विधायक पी.एन. पाठक सहित करीब तीन दर्जन लोगों ने रक्तदान किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पी.एन. पाठक ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रत्येक तीन माह पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं तथा वह स्वयं रक्तदान कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम जारी रहेंगे।शिविर में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की विशेष रूप से जांच की गई। इसके उपरांत विधायक द्वारा गांव में नवनिर्मित विवाह भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया गया और उसे जनता को समर्पित किया गया। अतिथियों ने भवन का निरीक्षण कर इसे क्षेत्र के सामाजिक आयोजनों के लिए उपयोगी बताया।इस अवसर पर मीनू पाठक, डॉ. अनामिका, डॉ. निधि, डॉ. आशुतोष पांडेय, डॉ. मुकेश यादव, डॉ. जी.पी. गुप्ता, डॉ. आनंद मिश्रा, डॉ. विश्वजीत मिश्रा, डॉ. कमलेश वर्मा, डॉ. आफताब, डॉ. संजय, एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह, ईओ अंकिता शुक्ला, एडीओ पंचायत नीरज चतुर्वेदी, सीएमओ डॉ. चंद्र प्रकाश, एसीएमओ डॉ. अवधेश कुशवाहा, अधीक्षक मार्कण्डेय चतुर्वेदी, चेयरमैन प्रतिनिधि अजीम आलम, प्रधान प्रतिनिधि कामोद सिंह, प्रधान मार्कण्डेय राय, संजीव सिंह शिब्लू, मंडल अध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा, पूर्व प्रधान सत्यनारायण निषाद, किरन सिंह, रत्नेश श्रीवास्तव, सतीश शर्मा, प्रमोद मल्ल, राजू सिंह सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर: यहाँ नाम लिखें
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR