टाइम्स ऑफ महराजगंज ब्यूरोंपुलिस के अनुसार, न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज (प्रवर खण्ड) त्वरित न्यायालय महराजगंज के मु0नं0 10010/23, धारा 342/323/504/506 भादवि से संबंधित वारंटी महेश पुत्र लक्खन प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की उम्र 55 वर्ष बताई गई है और वह ग्राम हरखी, थाना घुघली, जनपद महराजगंज का निवासी है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपक कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र यादव थाना घुघली, जनपद महराजगंज शामिल रहे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR