महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज


टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों।
कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत में काम कर रही महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पिडिता के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। घटना बीते दिनो की है।
बताते हैं कि उक्त गांव निवासी महिला घटना के दिन अपरान्ह करीब 2 बजे गांव से सटे खेत में निराई करने गई थी। महिला को अकेले देख गांव का ही युवक उसे जबरीयन बगल में स्थित गन्ने के खेत मे खींच ले गया व उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला की चीख सुनकर मौके पर लोगो को अते देख युवक मौके से भाग निकला। घर पहुंची महिला ने अपनी आप बीती परिजनों को सुनाई। कोतवाली पहुंची महिला ने तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी दिनेश के खिलाफ उसकी तलाश शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ