कथा के तीसरे दिन भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव, राम जन्म के उल्लास में झूमे श्रद्धालु

कथा के तीसरे दिन भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव, राम जन्म के उल्लास में झूमे श्रद्धालु

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

कपरवार। मातेश्वरी जायसवाल मैरिज वाटिका, राजपुर नौका टोला में आयोजित श्रीराम कथा के तीसरे दिन भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। राम जन्मोत्सव के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर झूमते हुए प्रभु श्रीराम के अवतरण का उत्सव मनाया।


कथा व्यास अतुल पाराशर ने भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उनकी ओजस्वी वाणी सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए और पूरे पंडाल में जय श्रीराम के उद्घोष गूंज उठे।


कथा के तृतीय दिवस के यजमान के रूप में मनोज मिश्रा, सत्य प्रकाश मद्धेशिया, अभय आनंद तिवारी, अशोक प्रसाद जायसवाल, राम प्रताप सिंह, डॉ. सत्येंद्र सिंह एवं डॉ. राम विश्वास पांडे ने व्यासपीठ का पूजन एवं आरती की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव में सहभागी बनकर पुण्य लाभ अर्जित किया।



रिपोर्टर:पवन कुमार

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ