विश्व पर्यावरण दिवस पर दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस पर दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज, भैंसा में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक उपेंद्र मिश्र के नेतृत्व में विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधे लगाए गए तथा उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपेंद्र मिश्र ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए सभी लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अपना योगदान देना चाहिए।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। 
वृक्षारोपण अभियान को लेकर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर रमेश चंद पटेल, मनमीत पटेल, महेंद्र उपाध्याय, सरवन विश्वकर्मा, गंगेश वर्मा, राजेंद्र कुमार, उषा सिंह, सीमा पांडे, नेहा पटेल,नेहा मद्धेशिया, अभिषेक जायसवाल, राहुल जायसवाल, सोनू यादव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक गण मौजूद रहे।

रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ