टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड सदर अंतर्गत चेहरी ग्राम सभा के टोला भैंसहवा से बेलभरिया संपर्क मार्ग का शिलान्यास सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने विधि-विधान एवं पूजन-अर्चन के साथ किया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिलाओं ने मंगल गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना दिया।
इस अवसर पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि भैंसहवा से बेलभरिया संपर्क मार्ग की मांग क्षेत्रीय जनता द्वारा लंबे समय से की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा गांवों के विकास को नई गति प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार प्रदेश में विकास का पर्याय बन चुकी है। विधायक ने कहा कि नरेंद्र मोदी एवं योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचनाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं।
विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास कार्यों को नई गति मिली है और गांव-गांव तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।
कार्यक्रम में प्रमोद पासवान, राम बचान वर्मा, राम अचल, राम रत्न यादव, घनश्याम चौधरी, प्रधान ऋषिदेव यादव, सहायक अभियंता प्रांतीय खंड राम नरेश मौर्य, अवर अभियंता उमर खान, अवर अभियंता कुणाल यादव, पलटन राजभर, ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook