एक युवक की करेन्ट लगने से मौत


टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो
कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में विजली का तार लगा रहे एक युवक की करेन्ट लगने से मौत हो गयी है। कुशीनगर की यह घटना नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 
लाइट 

जानकारी के अनुसार कुशीनगर में नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम देवतहा निवासी राम गिरीश यादव का पुत्र बृजेश उम्र 25 वर्ष अपने घर में  सोमवार को बिजली के  बोर्ड में प्लग लगा रहा था। इस दौरान उसे जोर से बिजली का करंट लग गया और वह वहीं जमीन पर गिर गया । परिजन गिरने की आवाज सुनकर दौड़े लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक के पिता पुलिस के जवान थे जो सात वर्ष पहले रिटायर हो गए हैं। परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार छोटी गंडक नदी के देवतहा घाट पर कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ