कुशीनगर में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या


टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में दिनदहाड़े एक व्यक्ति को कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। राहगीरो की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्र्टमार्टम के लिए भेज मामले की जाॅच में जुट गयी है। 
मृतक सत्तन पटेल 
जानकारी के अनुसार जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र फिरारी घोड़सी गांव स्थित नागा बाबा पोखरे के समीप सुनसान जगह की है। जहां यह घटना उस समय घटी जब सत्तन पटेल नाम का एक रामकोला स्थित एसबीआई बैंक से 10 हजार रुपये निकालकर घर जा रहा था, इसी दौरान बदमाशों ने उसकी गोली मार हत्या कर दी। 
बताया जाता रहा है कि उक्त 52 बर्षीय सत्तन पटेल रामकोला थाना क्षेत्र के दामोदरी गांव का निवासी था। सुबह नौ बजे रामकोला कस्बे में स्थित एसबीआई की शाखा से रुपये निकालने गया था। बैंक से भुगतान लेने के बाद वह घर लौट रहा था कि कुछ अज्ञात बदमाशो ने फिरारी घोड़सी गांव के नागा बाबा पोखरे के समीप गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। 

कुशीनगर निवासी एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

उक्त घटना की जानकारी तब हुई जब राहगीर उधर से गुजर रहे थे। मौके पर पहुंच पुलिस ने मृत सत्तन के जेब की तलाशी ली तो उसके पास से 10197 रुपये मिले। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ