इन्सेफलाईट्सि ने फिर एक मासूम की ले ली जान


टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो।
पडरौना, कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में इन्सेफलाईट्सि ने फिर एक मासूम की जान ले ली। जिसका इलाज मेडिकल कालेज गोरखपुर में चल रहा था।
कुशीनगर के पडरौना विकास खण्ड अन्तर्गत सेखवनिया गांव के टोला बगही निवासी दिनेश शर्मा की पाॅच बर्षीय बेटी किट्टू को 9 जुलाई के दिन तेज बुखार के साथ झटके आने लगे। जिसे परिजनों ने तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चला। डाक्टरों ने 11 जुलाई को उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। परिवार वाले निश्चिन्त थे कि बिटिया ठीक हो जायेगी लेकिन मंगलवार को उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गयी और किट्टू ने दम तोड़ दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ