राष्‍ट्रपति ने उत्‍तर प्रदेश में रेल दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की।


टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
नई दिल्ली । राष्‍ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने उत्‍तर प्रदेश में खलिलाबाद के पास आज हुई रेल दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की। 

उत्‍तर प्रदेश के राज्‍यपाल श्री बी एल जोशी को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा उत्‍तर प्रदेश में खलि‍लाबाद के पास हुई रेल दुर्घटना में कई लोगों की मृत्‍यु और कुछ लोगों के घायल होने के बारे में जानकर मुझे बड़ा दुःख हुआ है। 

उन्‍होंने कहा ‘’मुझे विश्‍वास है कि राज्‍य सरकार और अन्‍य एजेंसियां घायलों को आपातकालीन चिकित्‍सा सहायता उपलब्‍ध कराने के लिए आवश्‍यक उपाय और मृतकों के शोक संतप्‍त परिवार को हर संभव सहायता कर रही हैं।‘’ 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ