सड़क दुर्घटना में दो की मौत एक घायल



टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में दो स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना पर दो लोगों की मौत हो गयी है। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

ये दोनों घटनाएं कशीनगर जनपद के कसया थाना क्षेत्र की है। जहां रामकोला-कसया मार्ग पर स्थित अहिरौली राय गांव के समीप सड़क पर पैदल जा रहे एक 10 वर्षीय आनंद कुमार पटेल निवासी अहिरौली राजा को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वही दुसरी घटना ग्राम मदनपुर निवासी 22 वर्षीय अनिल अपनी बहन मीरा का इलाज कराकर घर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वह कसया-तुर्कपट्टी मार्ग पर सुकन्या विद्यालय के समीप पहुंचे कि कसया से तुर्कपट्टी जा रहा टाटा मैजिक से आमने-सामने भीड़ंत हो गई, जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया तथा मीरा भी चुटहिल हो गई। अनिल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और उसकी बहन मीरा का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ