हवस के दरिन्दों ने लूट ली नर्तकी की आबरू




टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो
कुशीनगर । शासन प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद भी महिलाओं सुरक्षित नही रह पायी है। प्रत्येक दिन इनके आबरू के साथ दरिन्दे खेलते रहे है और बाद उन्हे समाज का तिरस्कार के सिवाय न्याय नसीब नही होता।
कुशीनगर जनपद के हाल कुछ ऐसे ही है। प्रतिदिन पुलिस के सामने दुष्कर्म का मामला आ रहा है। पुलिस भी मुकदमा लिखकर कार्यवाही में जुटी रह रही तब तक किसी और बालिका की आबरू लूट ली जारही है। एसी ही घटना एक नर्तकी के साथ घटी। जिसमें सामुहिक रूप से हवस के दरिन्दों ने उसकी आबरू लूट ली। यह नर्तकी विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है।
घटना रविवार की रात पड़ोसी प्रांत बिहार के कटया में हुई, जहां थाने के ही गांव बांसगांव से बारात गई थी। बताते हैं कि बारात में गाने की फरमाइश को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते बराती व दर्शक आपस में भिड़ गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बताते हैं इसी दौरान खुद को सुरक्षित करने के लिए नर्तकी एक पिकप में जा छिपी। विवाद अभी थमता कि बारात गए पिकप चालक अपने सहयोगी संग पिकप लेकर मौके से कुछ दूर चला गया। जहां नर्तकी को अकेला पाकर दोनों उसे सड़क किनारे खींच ले गए और दुष्कर्म किया। घटना के बाद बारात वापस पहुंची नर्तकी ने आपबीती बताई। अगले दिन आर्केस्ट्रा संचालक ने विशुनपुरा पुलिस को तहरीर दे घटना की जानकारी दी।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है। चूंकि घटना स्थल बिहार में है, इस नाते मुकदमा वही दर्ज होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ