लापरवाही पर सेक्टर मजिस्ट्रेट का रोक दिया वेतन


टाईम्स आफ कुशीनगर ब्यूरो।
कुशीनगर। लोकसभा समान्य निर्वाचन के मद्देनजर लापरवाही बरतने वाले एक सेक्टर मजिस्ट्रेट का जिला निर्वाचन अधिकारी ने अग्रिम आदेश वेतन रोक दिया है।
जानकारी के मुताबिक कुशीनगर जनपद के जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश एम व कुशीनगर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह अपने मातहतों के गुरूवार को साथ खड्डा व पडरौना विधान सभा के चार सम्बेदन शील बुथों का निरीक्षण करने गये थे।
निरीक्षण में तमाम खामियां देखी गयी। जिसको देखते हुए जिलानिर्वाचन अधिकारी लोकश एम ने उक्त बुथ के सेक्टर मजिस्ट्रेट जिला कार्यक्रम अधिकारी का वेतन अग्रीम आदेश तक रोके दिया। इसके साथ उन्होने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि  चुनाव में खलल डालनेवालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।     

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ