बसपा प्रत्याशी संगम मिश्रा भी करोड़पति


टाईम्स आफ कुशीनगर ब्यूरो
पडरौना,कुशीनगर । 16वें लोकसभा के लिए सांसद बनने होड़ में लगे बसपा प्रत्याशी संगम मिश्रा भी करोड़पति है। 
बुधवार को नामांकन के समय रिटर्निग अफसर को दिए शपथ पत्र के मुताबिक बसपा प्रत्याशी डॉ. संगम मिश्र के पास नकद 6,85000 रुपये, खातों में कुल 1,60,56,510 रुपये, पत्नी के पास नकद 3,35,500 रुपये तथा 25,83,429 रुपये कीमत का 884.73 ग्राम सोना है।
इसी तरह जदयू प्रत्याशी रामप्रताप के पास नकदी पचास हजार के अलावा 1,25000 रुपये का सोना, पत्नी के पास नकद 45000 रुपये के अलावा 145000 रुपये का सोना है। कृषि योग्य भूमि पिता के नाम है। वही सोसलिस्ट पार्टी (इंडिया) के प्रत्याशी गोबर्द्धन प्रसाद के पास नकद 5 हजार के अलावा 0.0450 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है। एमबीसीआई पार्टी के प्रत्याशी बच्चू लाल के पास नकद 30 हजार, पत्नी के पास 10 हजार के अलावा 2,90,000 रुपये कीमत का 100 ग्राम सोना है। निर्दल प्रत्याशी मुश्ताक के पास नकद 20 हजार, पत्नी के पास 10 हजार सहित कुल 46 हजार रुपये है। देशभक्त निर्माण पार्टी के रामधनी शर्मा के पास 40 हजार नकद के अलावा पत्नी के पास 5 हजार नकद व 25 हजार रुपये का सोना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ