टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
कसया, कुशीनगर। भगवान बुद्ध की परिनिवार्ण स्थली कुशीनगर में बर्षो से कार्य कर रहे इंडिया-जापान मैत्री सोसायटी ओसाका (जापान) के बोर्ड आफ डायरेक्टर के सदस्य डा. केनिन इतो धर्मदास भारत के चुनाव प्रक्रिया के दीवाने हैं।
जबकि विश्व के अन्य लोकतांत्रिक देशों में ऐसा कम देखने को मिलता है। इससे यह प्रतीत होता है कि भारत निर्वाचन आयोग काफी शक्तिशाली है और उसकी कार्य प्रणाली से महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांत मजबूत हो रहे हैं।
डा. इतो करीब 1989 से भारत आते-जाते रहते हैं। धारा प्रवाह हिन्दी बोलने व जानने वाले डा. इतो भारत के कोलकाता, इलाहाबाद, शांति निकेतन, सारनाथ, वाराणसी और कुशीनगर में अक्सर प्रवास करते रहते हैं। इसके पूर्व भी उन्होंने भारत में कई चुनाव देखे हैं।


0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR