पडरौना, कुशीनगर। जनपद सिविल कोर्ट बार एसोशिएशन कुशीनगर स्थान पडरौना में गुरुवार को संघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह पूर्वक आयोजित किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि ने की तथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे ने नव निर्वाचित पदाधिकारी को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए अतिथि गण का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।इसके उपरांत वरिष्ठ अधिवक्ता तथा एल्डर कमेटी के चेयरमैन विंध्यवासिनी प्रकाश त्रिपाठी द्वारा सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाया गया।इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष मिथिलेश कुमार दीक्षित, महामंत्री घनश्याम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतिश कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष अभय कुमार मिश्र तथा कार्यकारीणी धनंजय सिंह, राजेश्वर सिंह आदि पदाधिकारियों ने शपथ ली।
कार्यक्रम को प्रमुख रूप से अपर जिला जज मोहम्मद रिजवान अहमद, अपर जिला जज सुनील कुमार यादव, अपर जिला जज सत्यपाल सिंह प्रेमी, अपर जिला जज दिनेश कुमार, अपर जिला जज शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मोहम्मद आजाद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता सिंह, सिविल जज एफ टी सी रामेश्वर दयाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट शांतनू तंवर, सिविल जज जू डि ज्योत्सना नागवंशी तथा वरिष्ठ अधिवक्ता राजकिशोर शाही, बुद्धेश मणि पांडेय, रामानंद प्रसाद, सफिउल्हाह खान, भगवती शर्मा, रामप्रकाश दीक्षित, हजरत अली, विवेकानंद मिश्र, जितेन्द्र मिश्र, पूर्व विधायक रजनी कान्त मणि त्रिपाठी, महेंद्र गोविंद राव, रमेश कुमार राय, गोरख प्रसाद यादव, पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार शाही, प्रसिद्ध नारायण दीक्षित आदि ने संबोधित किया। साथ ही नयी कार्यकारिणी के उज्जवल भविष्य की कामना किया।
इस अवसर पर दुर्गेशवर दीक्षित निवर्तमान महामंत्री अभयानंद दीक्षित, नरेंद्र कुमार मिश्र, कृष्ण कुमार मिश्र, वेदप्रकाश तिवारी, जन्मेजय तिवारी, सौरभ कुमार मिश्र, देवेश कुमार पाण्डेय, पंकज तिवारी, अमर नाथ तिवारी, आदि उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR