गुरुवार, 23 जनवरी 2020

क्षय रोग से ग्रस्त बच्चों के लिए प्रभावी कदम उठाये जाये-राज्यपाल


टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
 राज्यपाल उत्तर प्रदेश
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल द्वारा अकांक्षा समिति के अध्यक्ष  ममता सिंह व सदस्य गण की उपस्थिति में एक आवश्यक बैठक पथिक निवास कुशीनगर में की गयी।
           श्रीमती पटेल कुशीनगर के एक महाविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उपस्थित हुई थी। जिसके उपरांत उन्होंने उपस्थित आकांक्षा समिति के सदस्यों को निर्देशित किया कि जनपद में क्षय रोग से ग्रस्त बच्चों के लिए प्रभावी कदम उठाये जाये। इस कार्य में एनजीओं को भी सम्मिलित किया जाये। समिति की अध्यक्ष ममता सिंह द्वारा जनपद में किये जा कार्यो का पूर्ण विवरण देते हुये बताया गया कि क्षय रोग ग्रसित बच्चों को एक-एक सदस्यो द्वारा गोद लिए जाने का कार्य किया जा रहा है। जिनका पूर्ण रूप से इलाज कर स्वास्थ्य किया जायेगा।
 बैठक में पहुंची राज्यपाल
आकांक्षा समिति के अध्यक्ष ने  बताया कि कुल 9 बच्चों के इलाज हेतु गोद लिया गया है। अक्षय संस्थान एवं सरस्वती संस्थान द्वारा भी कहा गया कि क्षय रोग से ग्रसित बच्चों को गोद लिए जायेगे। साथ ही अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि कुल 36 चिन्हित बच्चों को एक-एक बच्चों को गोद लेकर सम्पूर्ण इलाज कराना सुनिश्चित करे। 
            श्रीमती पटेल द्वारा पढ़े कुशीनगर बढे़ कुशीनगर सम्बन्ध में भी सम्बन्धित अधिकारियों को अवश्य दिशा-निर्देश दिये गये।
             इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह के साथ अकांक्षा समिति की अध्यक्ष ममता सिंह, सदस्य प्रतिमा राय, रश्मि मिश्रा, ममता, मीनू जायसवाल सहित अन्य सगंठनों के सदस्य गण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR