कुशीनगर के रामपूर बरहन में नही मना मुहरम का त्यौहार
खड़े रह गये ताजिए नही पहुचे कर्बला पर
टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों।
दुदही, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक ऐसा गांव है जहां इस बर्ष मुर्हरम का त्योहार नही मनाया गया। ताजिया नही उठा प्रशासन मनाता रह गया और ताजिया दार अपने मांग पर अड़े रहे।
दुदही, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक ऐसा गांव है जहां इस बर्ष मुर्हरम का त्योहार नही मनाया गया। ताजिया नही उठा प्रशासन मनाता रह गया और ताजिया दार अपने मांग पर अड़े रहे।
खड़े रह गये ताजिये |
कुशीनगर जनपद के बरवापट्टी थानाक्षेत्र में रामपुर बरहन के दर्जनों ताजियादारों ने तहसील प्रशासन के मान-मन्नौवल के बाद भी ताजिया नही उठाया और न ही मुहर्रम का त्योहार मनाया। इनकी मांग थी कि जहां ताजिया दफन किया जाता है वहां का अतिक्रमण प्रशासन हटवाये।
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कर्बला के पास अतिक्रमण हटवाने के लिए उच्चअधिकारियों को एक सप्ताह पहले शिकायत किया था। जिसका निस्तारण करने के लिए रामपुर बरहन के दरोगाडीह में 14 नवम्बर 2013 की देर शाम को तहसील प्रशासन व ताजियादारों की बैठक आयोजित की गयी। प्रशासन के अनुसार ताजियादारों ने मान लिया कि कर्बला के विवाद को मुहर्रम बीतने के बाद निस्तारित कर दिया जायेगा।
समाचार लिखे जाने तक अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी तमकुही राज, तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ पुलिस फोर्स मौके पर जमी है।
कोई टिप्पणी नहीं
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR