सोमवार, 12 अगस्त 2013

बोध गया ब्लास्ट के बाद भारत आने से कतरा रहे है बौद्ध अनुयायी


कुशीनगर । भारत के बौद्ध गया में हुए बम विस्फोट म्यामांर देश के बौद्ध अनुयायी अब भारत आने से कतरा रहे है। उनका मानना है कि आज भी बौद्ध परिपथ असुरक्षित है। 

ज्ञातव्य हो कि बोधगया में 7 जून को सीरियल बम ब्लास्ट हो गया था उसके बाद बम ब्लास्ट  की घटना का सन्देश असुरक्षा के रूप विश्व के कोने-कोने में पहुचा तभी से म्यांमार सहित विश्व के अन्य बौद्ध अनुयायी देश के पर्यटक भारत आने में कतरा रहे हैं। 

कुशीनगर मुख्य द्वार 
म्यांमार से पर्यटन को सामान्य बनाने के लिए बोधगया बुद्ध बिहार प्रबंध समिति ने अपने सदस्य एवं कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर को दूत बनाकर म्यांमार भेजा था। एक सप्ताह के म्यांमार प्रवास के बाद कुशीनगर लौटने पर एक भेट वार्ता में बताया कि बोधगया में बम विस्फोट के बाद म्यांमार के पर्यटको में भय व्याप्त है जिसके कारण वे भारत आने में कतरा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष लगभग 35 हजार म्यांमार के पर्यटक भरत आये थे। उनसे भारत सरकार को लाभ होता है। म्यांमार का एक पर्यटक भारत प्रवास के दौरान लगभग एक लाख रूपये खर्च करता है। 
उन्होंने म्यामार की राजधानी यंगून स्थित भारतीय दूतावास के उच्चाधिकारियों को बताया कि अब बोधगया में स्थिति सामान्य हो गयी है। वीजा देने की प्रक्रिया को और सरल बनाया जाय। जिससे भारत आने वालों की संख्या बढ़ें। ज्ञानेश्वर ने म्यांमार के लगभग 100 ट्रवेल एजेंसियों के संगठन महाटूर के अध्यक्ष ऊ माउ माउ ये से बात चीत की और बताया कि भारत में अब स्थिति सामान्य है। वे पर्यटकों को भारत ले आयें।

पर्यटको की संख्या को देखते हुए ज्ञानेश्वर उक्त कार्य हेतु 26 अगस्त को एक सप्ताह के लिए पुनः म्यांमार जायेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR