टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
कुशीनगर। कुशीनगर के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में लालटेन से आग लगी थी। जिसमें 45 वर्षीय एक अधेड़ की जलने से दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह घटना की कुशीनगर के विशुनपूरा थानाक्षेत्र के अमवाखास टोला बरवापट्टी की है। जहां बुधवार की देर रात मृतक 45 वर्षीय अशोक पुत्र हरिकिशुन लालटेन लेकर दरवाजे के समीप बने शौचालय में शौच के लिए गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि लालटेन हाथ से छूट कर नीचे गिर पड़ी और तेजी से फफके लौ से धोती में आग पकड़ ली।



इधर बंद चिटकनी को न खोल पाने के कारण उसी में अशोंक घिर गया। इस बीच आग की लपटे देख आसपास के ग्रामीण पहुंचे और फाटक को तोड़कर बाहर निकाला। ऐसी स्थिति वह बुरी तरह से जल चुका था। अभी परिजन इलाज के लिए ले जाते, कि इसके पूर्व ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुची बरवापट्टी व विशुनपुरा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जें में ले लिया। जिसे गुरूवार को बरवापट्टी थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सम्बन्ध में प्रभारी थाना बरवापट्टी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने पर ही अगली कार्यवाही की जायेगी।