टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो।
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले एक ग्राम विकास अधिकारी को निलम्बित कर दिया गया है। यह गांव में सड़क बनवा रहा थे।
जानकारी के अनुसार कुशीनगर के विशुनपुरा विकास खंड के गांव बसडीला निवासी कमलेश मल्ल ने यह शिकायत दर्ज कराई थी कि आचार संहिता की अनदेखी कर एक प्रत्याशी को लाभ पहुंचाने के लिए प्रधान द्वारा सड़क बनाया जा रहा है।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम लोकेश एम ने ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने का आदेश दिया। साथ ही प्रधान को बर्खास्त करने संबंधी नोटिस पर स्पष्टीकरण मांगा है।