टाईम्स आफ कुशीनगर ब्यूरो।
कुशीनगर। 16वें लोकसभा के लिए कुशीनगर लोकसभा सीट पर अपनी उम्मीदवार दर्ज कराने वालें अपना दल (युनाईटेड) के प्रत्याशी अमीरूद्दीन 25 लाख रूपये के स्वामी है।
कर्जमुक्त होने के साथ ही अमीरूद्दीन के पास एक मोटर साईकिल व एक पुरानी जीप है। हालकि इनकी पत्नी जवरात के मामले में इनसे धनी है।
नामांकन पत्र में दाखिल हलफनामें के मुताबिक  अमीरूद्दीन के पास 70 हजार नगदी है जबकि उनकी पत्नी के पास 50 हजार रूपये है। इनके पास पचास हजार रूपये का बचत पत्र तीन लाख रूपये की जीवन बीमा पालिसी है।