कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पुलिस ने सघन वाहन चंेकिग अभियान के दौरान 48 वाहनों के विरूद्ध एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए चालान किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जनपद कुशीनगर पुलिस ने सोमवार कों अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के लिए चलाये जा रहे सघन वाहन चंेकिग अभियान के क्रम में 48 वाहनों का चालान किया गया।

जिससे प्रमुख रूप से जनपद के कोतवाली पड़रौना थाना क्षेत्र से 20 वाहन चालान किये गये वही जटहाॅ बाजार थाना क्षेत्र से 01 वाहन, कुबेरस्थान थाना क्षेत्र से 02 वाहन, पटहेरवा थाना क्षेत्र से 04 वाहन, विशुनपुरा थाना क्षेत्र से 08 वाहन, तरयासुजान थाना क्षेत्र से 06 वाहन, खड्डा थाना क्षेत्र से 05 वाहन तथा नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र से 02वाहनों को चालन किये गये।