गुरुवार, 13 जुलाई 2023

पत्नी के विवाद से परेशान होकर पति ने लगा ली फांसी

 टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अपनी पत्नी के विवाद से परेशान होकर एक पति ने आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कुशीनगर किया घटना खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गैनही जंगल गांव की है। जहां एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी विवाद में तंग आकर घर के सामने एक पेड़ पर आत्महत्या कर लिया है। 


यह भी देखें: मामूली विवाद में पड़ोसी ने महिला की ले ली जान

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी  स्व.भगवान सिंह के 35 वर्षीय पुत्र मनोज सिंह से मंगलवार की रात्रि पति पत्नी में विवाद हुआ था। ग्रामीणों की जुबानी चर्चा के मुताबिक मनोज सिंह और पत्नी से आये दिन झगड़ा मारपीट होता रहता था। बीते मंगलवार की रात में भी दोनों में लड़ाई-झगड़ा हुआ, इससे क्षुब्ध होकर मनोज सिंह ने घर के समीप आम के पेड़ पर फांसी पर लटकर जान दे दिया। मनोज सिंह की दो बेटियां है। एक 5 साल और दूसरी 3 साल की हैं।

यह भी देखें: कलयुगी इकलौते पुत्र ने अपने ही पिता की पीट-पीटकर ले ली जान

सूचना मिलने पर पहुंची खड्डा पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। घटनास्थल पर उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह, शर्मा सिंह यादव, काo दीपक यादव, उमेश यादव, ग्राम प्रधान उमेश गौड़, भोरिक प्रसाद, विनय सिंह, आनन्द सिंह, विनोद सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

बुधवार, 12 जुलाई 2023

माँ की ममता के लिए तरस रहा है पिता के गोद मे बैठा मासूम

माँ की ममता के लिए तरस रहा है पिता के गोद मे बैठा मासूम


टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो 

कुशीनगर। एसडीएम ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य के घटनाक्रम के बाद उत्तर प्रदेश में रोज़ नई-नई घटनाएं सामने आ रही हैं। पति के साथ की गई वेवफाई का एक और मामला कुशीनगर मे चर्चा का विषय बन गया है। एक महिला ने अपने उस पति को जिसने उसे पढाया- लिखाया नौकरी दिलाया और विदेश में नौकरी करने के लिए भेजवाया,  उसे ही अपने जिन्दगी से दूर करने के लिए पत्नी ने तलाक की नोटिस भेजवा दी है। 

इस महिला ने न सिर्फ अपने पति की मेहनत को दरकिनार करते उससे रिश्ता तोडने का निर्णय लिया बल्कि अपने तीन साल के मासूम से भी मुंह फेर लिया है। पत्नी की इस रवैया के बाद पति खुद की अपनी नौकरी छोड तीन साल के मासूम को लेकर दर-बदर भटकने के लिए विवश  है।

यह घटना कुशीनगर जनपद के कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सोहसा गौसी पटटी के टोला चेगौना की है। उक्त गांव निवासी लवकुश की शादी वर्ष 2018 मे  महाराजगंज में अंगीरा के साथ बड़ी धूमधाम से हुई थी। विवाह के समय लवकुश को इस बात कि तनिक भी आभास नही था कि वह जिस लडकी के साथ सात फेरे ले रहा है वही पत्नी सात समुन्दर पार जाकर उसे और अपने कलेजे के टुकडे को अपनी जिंदगी से निकाल देगी। पीजी डिग्री हासिल करने वाले लवकुश की माने तो पत्नी के इच्छा का सम्मान करते हुए उसने अपनी पत्नी को पढाया- लिखाया और बीएड कराया। उसके बाद वह अपनी पत्नी अंगीरा को दिल्ली के उस कंपनी में डेटा बेस वर्कर की नौकरी दिलवा दी, जहां लवकुश खुद नौकरी करता था। इसी दौरान अंगीरा ने वर्ष 2020 में एक पुत्र मान को जन्म दिया। पति-पत्नी दोनों कमा रहे थे।


 दोनों का जीवन खुशहाल चल रहा था। इसी दौरान अंगीरा को कंपनी से विदेश जाने का ऑफर मिला और लवकुश की पत्नी अंगीरा ने बेटे को छोडकर दुबई जाने की इच्छा जताई। पत्नी की इस बात को लेकर लवकुश को झटका लगा। फिर बेटे की देखभाल करने के लिए खुद की नौकरी छोडकर न चाहते हुए अंगीरा को दुबई जाने की सहमति दे दी। फिर क्या दुबई जाने के बाद अंगीरा अच्छी खासी सैलरी उठाने लगी। पति-पत्नी के बीच 6 महीने तक वीडियो कॉल और वॉइस कॉल पर बात होती रही। इस दौरान अंगीरा अपने पति के पास थोडा-बहुत पैसे भी भेजती रही लेकिन कुछ माह बाद दुनिया की चकाचौंध  से प्रभावित होकर अंगीरा अपने पति लवकुश व बेटा मान से दुरी बनाने लगी और फिर धीरे-धीरे दोनो के बीच संबंध बिगड़ने लगा। परिवार टूटता देख पति लवकुश ने इसकी शिकायत दिल्ली स्थित कंपनी को किया और कंपनी ने अंगीरा को हिन्दुस्तान वापस बुला लिया।


इसके बाद दुबई से अंगीरा भारत आई तो जरूर लेकिन वह अपने पति और बेटे  के पास न आकर गोरखपुर स्थित अपने रिश्तेदार के घर चली गई। रिश्तेदारों ने दोनों के बीच कई बार बातचीत कराया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद अंगीरा ने पति लवकुश और बेटे भान को जिन्दगी से दूर रहने के लिए पारिवारिक न्यायालय महाराजगंज के जरिए पति को तलाक का नोटिस भेज दिया।


 पत्नी को पढा-लिखाकर नौकरी दिलाने वाले लवकुश को जब तलाक की नोटिस मिली तो भौचक रह गया। वह कुछ समझ पाता इससे पिछले अंगीरा कमाने चली गई।  लवकुश का कहना है कि वह अपनी पत्नी को पढ़ा लिखा कर नौकरी दिलवाया और वह पत्नी बदल गई।


उसे अपने तीन साल के जीगर के टुकड़े का भी ध्यान नहीं रहा। जबकि पत्नी का कहना है कि पति के शकी मिजाज और मानसिक उत्पीड़न से मजबूर होकर तलाक लेने का   निर्णय ली हूं। दोनों की बातों में क्या सत्यता है यह तो पति और पत्नी ही जानेंगे। लेकिन उस मासूम का क्या दोष जो अपनी पिता की गोद में बैठ कर मां की ममता के लिए तरस रहा है।

स्वस्थ जीवन का आधार, स्वस्थ वातावरण, विनय जयसवाल


टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो 

पडरौना, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नगरीय स्थानीय निकाय एवं ग्राम निकाय के जन प्रतिनिधियों से संवाद का लाइव प्रसारण बुधवार को नगरपालिका पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने अपने आवास पर नगर के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ सुना।

कार्यक्रम के उद्देश्य वृक्षारोपण को केंद्र में रखते हुए प्रदेश के मुखिया ने बताया कि सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर प्रदेश में 35 करोड़ से अधिक वृक्षों को रोपित करना है।

वेबिनार की समाप्ति के बाद पालिकाध्यक्ष श्री जायसवाल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ नगरपालिका कार्यालय में आम का पौधा लगाने के बाद अपने सम्बोधन में कहा कि हम सभी को अपनी आने वाली पीढ़ी की रक्षा के लिए अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करना है। 
साथ ही उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन का आधार स्वस्थ वातावरण है। जो प्रकृति से प्राप्त होता है। साल दर साल बढ़ते तापमान और वैश्विक जलवायु परिवर्तन को रोकने का एकमात्र उपाय वृक्षारोपण है। आगामी 22 जुलाई तक उन्होंने निकाय के क्षेत्र में 10000 से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य सभी के लिए निर्धारित किया साथ ही ये भी बताया कि वृक्ष लगाने के साथ उसके चारों ओर ट्री गार्ड लगाना और समय समय पर पानी देकर उसकी रक्षा करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। 

कार्यक्रम के दौरान उनके साथ मंडल अध्यक्ष गण राधेश्याम गुप्ता, महेश रौनियार,सहित पारस नाथ यादव नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, एडवोकेट अरविन्द कुशवाहा सुनील चौहान, रामु पाण्डेय,

बृजेश शर्मा, महेंद्र चौधरी, सतीश प्रसाद, राजकुमार यादव, आलोक विश्वकर्मा रवि सिंह, आकाश वर्मा, अजय शर्मा, नन्हे पाण्डेय, अमित जायसवाल, जय वर्मा, विपिन जायसवाल, रोहन विश्वकर्मा, अभिषेक चौधरी, मुकेश पासवान के अलावा लाइब्रेरी में पढ़ने आये विद्यार्थीगण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

मंगलवार, 11 जुलाई 2023

नौ साल में भारत को मिला सब कुछ - विनय जायसवाल

भाजपा शासन के नौ साल
 नौ साल में भारत को मिला सब कुछ- विनय जायसवाल 

 टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

पड़रौना, कुशीनगर। भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने नगर के गांधीनगर, गुदरी बाजार, मेन रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में सम्पर्क से समर्थन के तहत आमजन को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया और भाजपा के समर्थन की अपील की।
महिला को 9 साल की उपलब्धियों का पुस्तक देते विनय जायसवाल 
नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने कार्यक्रम के क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की जानकारी को साझा किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने 9 वर्षों में वह सब कुछ हासिल कर लिया जिसे पिछले 70 वर्षों में हासिल नहीं कर सका था साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती साख के किये पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व की सराहना की।
उन्होंने कहा कि आज भारत अपनी आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में अपने स्वर्णिम काल में है। भारत ने शिक्षा चिकित्सा खेल विज्ञान सैन्यक्षेत्र अर्थव्यवस्था रोजगार कला संस्कृत के अलावा अंतरिक्ष क्षेत्र में भी नए आयामों को छुआ है। 

कार्यक्रम के क्रम में डोर टू डोर अभियान चलाकर पीएम मोदी की 9 साल की उपलब्धियों के बारे में सभी को जानकारी देने के साथ ही 9090902024 मोबाइल संख्या पर मिस कॉल के माध्यम से सरकार के समर्थन की अपील भी की। इस दौरान उनके साथ निशा कौशिक, सारिका मिश्रा, संध्या चतुर्वेदी, रागिनी शुक्ला, अनुपमा तिवारी, रंजना पाण्डेय, वंदना वर्मा, चंदा गुप्ता, नेहा पाण्डेय, उर्मिला निगम, रेणु मिश्रा, विदोतमा तिवारी, प्रदीप चहाड़िया, वरुण राय, आकाश वर्मा, अभय मारोदिया, मनीष सिंह, सुनील चौहान, सुनील गुप्ता के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शनिवार, 8 जुलाई 2023

वन विभाग ने किया तेंदुए के होने की पुष्टि


नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने पिंजड़ा लगवाने में की पहल


टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

पड़रौना, कुशीनगर। कुशीनगर के प्रोग्राम में विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पटेरहा बुजुर्ग व जंगल बकुलहा व जंगल नाहर छपरा में तेंदुए को रात्रि में देखा गया है बीरान इलाके में गुरुवार के शाम को किसी खाये गये जानवर के अस्थिपंजर से थोड़ी दूर मिट्टी पर किसी जंगली जानवर के पैरों के निशान मिले जिसे वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए के होने की पुष्टि की है। 

पिजड़ा लगवाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल

हालांकि यह निशान कुछ दिन पुराने हैं जिससे दो दिन पहले फैले अफवाह के सच साबित होने की संभावना बढ़ गई है। मौके पर पहुंचे नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल व वन विभाग की टीम ने गाँवों के लोगों को खेत की ओर तथा नमी वाले जंगलनुमा जगहों की ओर न जाने की जानकारी दी है। साथ ही नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में उनके प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने वन विभाग की टीम के साथ पहल करते हुए जंगल क्षेत्र में पिंजरा लगवाने का कार्य किया गया। नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया कि इलाके में दहशत का माहौल है जिसे देखते हुए जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे को लगाया गया है। क्षेत्र के लोगों को शाम होने के बाद वीरान क्षेत्र और जलक्षेत्र के पास ना जाने की अपील भी किया गया है। 


नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जायसवाल के साथ वन रक्षक संदीप पटेल, दरोगा रामध्यान पांडेय की निगरानी में वन विभाग की टीम तेंदुआ के संभावित उपस्थिति वाले इलाकों में काम्बिंग कर रही है, पर तेंदुए का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इधर पडरौना शहर के उत्तर-पूर्वी हिस्से के कुछ चरवाहा व ग्रामीणों ने वृहस्पतिवार की सुबह शेर के आने का सूचना दिए।

इसे भी देखें: अधिवक्ताओं ने किया तमकुहीराज एसडीएम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन




वही सुबह कुछ बच्चों ने झरही के किनारे के झुरमुटों में शेर देखा था, पर स्थानीय लोगों ने इसे अफवाह समझ कर अनसुना कर दिया था। 


इसे भी देखें: प्रधानमंत्री ने दिखाई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी



वही इस संबंध में वन दरोगा रामध्यान पांडेय ने बताया कि तेंदुए के पदचिह्न जरूर मिले हैं। उसके होने के संभावित जगहों पर पिंजरा जंगल नाहर छपरा में लगया गया है। इस कार्य करने में पडरौना नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष विनय जायसवाल व प्रतिनिधि मनीष जायसवाल के अथक प्रयास की सराहना भी की।


इस दौरान वनरक्षक संदीप पटेल, शिवकुमार मिश्रा, सिंघासन चौहान, हरिकिशन चौहान, डाक्टर कृष्ण प्रताप, धर्मेन्दर यादव, ओमप्रकाश चौहान, राधेश्याम यादव, शैलैश यादव, ब्रजेश शर्मा, अनंत सिंह, मनोज केशरी, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

शास्त्री सिंह बने उपासा के अध्यक्ष और चंद्रभान महामंत्री


टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

पडरौना। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में  उत्तर प्रदेश लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा एसोसिएशन (उपासा) की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई जिसमें शास्त्री सिंह को जिला अध्यक्ष  और चंद्रभान कुशवाहा को महामंत्री के पद पर चयनित किया गया।

उपासा के बैठक में शामिल अकाउंटेंट

जानकारी के अनुसार कुशीनगर जनपद के विकास भवन सभागार में बीते दिनों शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा एसोसिएशन (उपासा) की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर विचार-विमर्श हुआ और इस दौरान पदाधिकारियों का चुनाव भी संपन्न हुआ।गोरखपुर बस्ती मंडल के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहन कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुए इस जिला कार्यकारिणी के चुनाव में सर्वसम्मति से समाज कल्याण विभाग के अकाउंटेंट शास्त्री सिंह को अध्यक्ष और चंद्रभान कुशवाहा को महामंत्री चुना गया। 

यह भी देखें : मामूली विवाद को लेकर पड़ोसी ने ले ली महिला की जान



इस दौरान संगठन के गोरखपुर के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार उपाध्याय व देवरिया जिलाध्यक्ष राजेश कुमार जायसवाल भी उपस्थित रहे और संगठन में नव निर्वाचित हुए पदाधिकारियों को उनके अधिकार एवं दायित्वों के निर्वहन के प्रति प्रेरित किया। 

संपन्न हुए इस चुनाव में जिला कार्यकारिणी में प्रमुख रूप से  पंकज जायसवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेंद्र कुमार उपाध्यक्ष, रविंद्र किशोर यादव संयुक्त मंत्री और उमेश प्रसाद को कोषाध्यक्ष चुना गया।