मंगलवार, 25 अप्रैल 2023

हाई स्कूल रिजल्ट: आयुषि शाही ने किया कुशीनगर टाप

96.67 प्रतिशत अंक पाकर आयुषि शाही बनीं कुशीनगर की टॉपर, यहां देखें लिस्ट कुशीनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ। जिसमें हाईस्कूल के 94.83 से 96.67 प्रतिशत तक अंक पाने वाले 25 विद्यार्थी शामिल हैं। आयुषी शाही और यशा वर्मा 96.67 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉपर बनी हैं। यह हैं कुशीनगर के टॉपर 1- आयुषि शाही 580/600 96.67 मुरलीधर इंटर कॉलेज दुमही। 2- यशा वर्मा 580/600 96.67 चिल्ड्रेन पब्लिक इंटर कॉलेज तुर्कपट्टी 3- प्राची शाही 579/600 96.50 महर्षि अरविंद विद्या मंदिर कसया 4- कम्या गुप्ता 577/600 96.17 स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज खड्डा 5- खुशी गुप्ता 577/600 96.17 स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज खड्डा 6- नेहा गुप्ता 576/600 96.00 स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज खड्डा 7- विजय यादव 576/600 96.00 चिल्ड्रेन पब्लिक इंटर कॉलेज तुर्कपट्टी 8- जिज्ञासा चतुर्वेदी 574/600 95.67 महर्षि अरविंद इंटर कॉलेज कसया 9- लक्ष्मी दूबे 573/600 95.50 महर्षि अरविंद इंटर कॉलेज कसया 10- काव्या प्रजापति 573/600 95.50 स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज खड्डा 11- खुशी त्रिपाठी, 572/600 95.33 महर्षि अरविंद विद्या मंदिर कसया 12- नीतीश शुक्ला 571/600 95.17 भारतीय इंटर कॉलेज पडरौना 13-नित्यानंद सिंह 571/600 95.17 सच्चिदानंद इंटर कॉलेज कप्तानगंज 14- अभय गोंड 571/600 95.17 फेथ बहादुर इंटर कॉलेज सेंदुर अहिरौली 15- शुभम कुमार सिंह 571/600 95.17 चिल्ड्रेन पब्लिक इंटर कॉलेज तुर्कपट्टी 16- हिमांशु कुमार 570/600 95.00 भारीतय इंटर कॉलेज पडरौना 17- उदित नारायण गुप्ता 570/600 95.00 सरस्वती इंटर कॉलेज रगड़गंज 18- सन्नी शर्मा 570/600 95.00 विवेकानंद इंटर कॉलेज बेलवा कला 19- शुभम सिंह 570/600 95.00 संत पुष्पा इंटर कॉलेज ढाढ़ा हाटा 20- नीतीन यादव 570/600 95.00 धर्मोदय विद्या विहार इंटर कॉलेज माधोपुर कसया 21- आदित्य यादव 569/600 94.83 महर्षि अरविंद विद्या मंदिर कसया 22- आनंद चौधरी 569/600 94.83 महर्षि अरविंद विद्या मंदिर कसया 23- ज्ञानेश्वर प्रताप सिंह 569/600 94.83 संतपुष्पा इंटर कॉलेज ढाढ़ा हाटा 24- अनन्या प्रजापति 569/600 94.83 श्रीमति राधिका इंटर कॉलेज मथौली बाजार 25- आदित्य सिंह 569/600 94.83 चिल्ड्रेन पब्लिक इंटर कॉलेज तुर्कपट्टी

रविवार, 23 अप्रैल 2023

खड्डा में तीन बार साइकिल की बनी सरकार

खड्डा में तीन बार साइकिल की बनी सरकार, दो-दो बार भाजपा व निर्दलीय उम्मीदवार हुए विजयी कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में विगत बर्षों सम्पन्न हुए नगर निकाय के चुनाव में नगर पंचायत खड्डा में अब तक दो बार कमल खिला है, जबकि यहां तीन चुनाव में साइकिल का दबदबा कायम रहा है। हालांकि, निकाय चुनाव में एक बार निर्दल प्रत्याशी ने ही सभी पार्टियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। खड्डा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद का चुनाव शुरू से ही भाजपा के लिए चुनौती पूर्ण रहा है।
जानकारी के अनुसार वर्ष 1989 में पहली बार नगर पंचायत का चुनाव हुआ, तो भाजपा ने दीपलाल भारती को उम्मीदवार बताया था। उनके सामने कांग्रेस के ताहिर लारी ने ताल ठोकी थी। इस चुनाव में दीपलाल के लिए नारा चला कि एक नोट व एक वोट और मतदाताओं ने समर्थन कर कमल खिला दिया। उसके बाद वर्ष 1995 में सपा के राजू डालमिया ने शिवसेना उम्मीदवार बाला प्रसाद जायसवाल को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया था। इस चुनाव में भाजपा तीसरे स्थान पर रही। वर्ष 2001 में सपा उम्मीदवार स्नेहलता जायसवाल अध्यक्ष पद पर काबिज हुईं।इस चुनाव में दूसरे स्थान पर बाला प्रसाद की पत्नी सिंगारी देवी रहीं। इस चुनाव में भी भाजपा को पुन: हार का मुंह देखना पड़ा था। दो बार से शिकस्त खा रही भाजपा को वर्ष 2006 में सफलता मिली और डॉ. निलेश मिश्रा अध्यक्ष पद पर काबिज हुए। इस चुनाव में दूसरे स्थान पर कांग्रेस उम्मीदवार ताहिर लारी रहे।फिर वर्ष 2011 में पुन: भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा और निर्दल प्रत्याशी रही शारदा तुलस्यान ने जीत दर्ज किया था, जबकि ताहिर लारी दूसरे स्थान पर रहे। वर्ष 2017 के चुनाव में सपा प्रत्याशी रूखसाना लारी पत्नी ताहिर लारी विजयी रही, जबकि भाजपा प्रत्याशी को मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

पडरौना ने धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

पडरौना, कुशीनगर ।नगर के सुभाष चौक पर स्थापित भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर आज उनकी जयंती के अवसर पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल ने माल्यार्पण व पूजन अर्चन कर सभी मे मिष्ठान वितरण किया। इस
कार्यक्रम के बाद सुभाष चौक, कोतवाली रोड, तिलक चौक, मेन रोड, गंगीराम मंदिर, साहबगंज, बावली, रामकोला रोड होते हुए शोभा यात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया की अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम के प्राकट्य का उद्देश्य समाज मे समता की स्थापना करना व न्याय के शासन को स्थापित करना था। भगवान श्री नारायण के छठे अवतार माने जाने वाले भगवान परशुराम को चिरंजीवी और वीरता का प्रतीक बताते हुए उन्होंने जानकारी दी कि शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जगह जगह पर शीतल जल और मिष्ठान के स्टॉल भी लगवाए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान उनके साथ राजेश पांडेय आलोक चौबे नीरज मिश्रा अमित तिवारी मानस मिश्रा अभय तिवारी महेंद्र दुबे रवि शर्मा रजनीश चौबे, सर्वेश उपाध्याय, प्रियम द्विवेदी, कुशल शर्मा, प्रांजल शर्मा, अनूप उपाध्याय, नीरज दीक्षित, सत्यम दुबे, अमन मिश्रा, अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ब्रजेश शर्मा अरुण सिंह विनय मद्धेशिया भरत चौधरी विनय पांडेय संजय साहा बड़े मद्धेशिया भरत कानोडिया संजय गुप्ता छोटू साह हरिंद्र साह अमर श्रीवास्तव पवन मद्धेशिया धीरज जायसवाल आदर्श जायसवाल विष्णु जायसवाल सहित अन्य उपस्थित रहे