गुरुवार, 28 नवंबर 2019

युवतियों के साथ सड़क पार रहे दो युवकों को ट्रक ने रौदा, मौत

टाईम्स आफ कुशीनगर ब्यूरो 
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 28 को पार करते समय ट्रक की चपेट में आये दो युवकों की मौत हो गई।  वही तीन युवतियों को हल्की चोट लगी है। 

कुशीनगर की यह घटना पटहेरवा व तरयासुजान क्षेत्र की सीमा पर स्थित झरही नदी के पुल पर बृहस्पतिवार की सुबह उस समय घटी जब गांव की लड़कियों के साथ दो युवक पीड़िया विसर्जन करने जा रहे थे कि ट्रक की चपेट में आ गए। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।

जानकारी के अनुसार कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव भरपटिया निवासी राघव कुशवाहा उम्र 18 वर्ष पुत्र राजेश कुशवाहा व प्रमोद चौहान 25 वर्ष  पुत्र राजेंद्र चौहान गांव व घर की लड़कियों के साथ बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे पीड़िया विसर्जन के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित झरही पुल के किनारे गयी थी। लड़कियां झरही नदी में पीड़िया का विसर्जन करने लगीं इसी दौरान दोनों युवक तथा तीन युवतियां सड़क पार कर रही थीं कि अचानक तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपने चपेट में  ले लिया। दोनों युवक राघव व प्रमोद बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें  सीएचसी तमकुही भेजा गया। वहीं  तीनों युवतियों को हल्की चोट थी। 

डाक्टरों ने तमकुही सीएचसी में राघव को मृत घोषित कर दिया गया जबकि प्रमोद को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया जिसकी भी मौत हो गई। । इधर हादसे के बाद ट्रक चालक मौका देख भाग निकला । 

इस संबंध में  चौकी प्रभारी तमकुहीं राज कन्हैयालाल यादव ने बताया कि दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया

सोमवार, 25 नवंबर 2019

मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में अंतर कलह की स्थिति उत्पन्न


टाईम्स आफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच आंतरिक कलह की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिसको लेकर 73 बूथ अध्यक्षों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। बूथ  अध्यक्षों का आरोप है कि मंडल अध्यक्ष का चुनाव अनियमितता के साथ हुआ है। उसे दुबारा कराया जाय।
कुशीनगर के  कठकुईयां मंडल का मामला
 कुशीनगर के कठकुईयां मंडल में  73 बूथ अध्यक्षों ने रविवार को सामूहिक रूप से इस्तीफा देते हुए चुनाव कराने की मांग की है।  उनका आरोप है कि 14 अक्टूबर को जंगल पचरुखिया में  कठकुईयां मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिकारी अशोक तिवारी की मौजूदगी में बूथ अध्यक्षों ने एकमत की। जिसमें कुल 70 बूथ अध्यक्षों में से 62 बूथ अध्यक्षों ने विवेकानंद शुक्ला के पक्ष में सहमति जताई थी। इधर जिला अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले एक व्यक्ति के प्रभाव में आकर जिला चुनाव अधिकारी ने मांगों को दरकिनार करते हुए एक दूसरे व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिया।  इस तरह की कार्यप्रणाली से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। मंडल के 73 बूथ अध्यक्षों ने प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को सामूहिक रूप से त्याग पत्र भेजकर दोबारा मंडल अध्यक्ष का चुनाव कराने की मांग की है।

 इस दौरान प्रमुख रूप से रमेश मिश्र,  प्रभुनाथ गुप्ता,  आशीष, शिव प्रसाद चौहान,  जितेंद्र मद्धेशिया  कर्मवीर सिंह, उत्कर्ष सिंह,  अखंड प्रताप सिंह, हरिनारायण सिंह,  प्रभु गुप्ता,  विक्रांत सिंह,  जितेंद्र गुप्ता, नंदकिशोर जयसवाल,  अरविंद ओझा,  सुरेंद्र उपाध्याय,  उदयभान पांडेय,  सुनील दुबे,  हरिवंश कुशवाहा,  छोटे लाल गुप्ता,  राकेश पटेल प्रसाद, संजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
 भाजपा  कार्यकर्ता आक्रोशित
मंडल अध्यक्षों के  इस सामूहिक रूप से दिए गए इस्तीफे से स्पष्ट है कि मंडल में भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर पुनः चुनाव नहीं हुआ तो इसके लिए भाजपा के सिर्फ पदाधिकारियों से  मुलाकात कर विरोध जताया जाएगा।

गुरुवार, 21 नवंबर 2019

बैरक में सो रहे कुशीनगर के दो सिपाही निलम्बित

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ड्यूटी के दौरान बैरक में सो रहे दो पुलिस कर्मियों को निलम्बित कर दिया गया है। यह घटना नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार ड्यूटी पर सोते मिले दो सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एसओ की संस्तुति पर की है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के द्वारा बताया गया कि 18 नवंबर की रात सूरजनगर बाजार स्थित दो दुकानों में चोरी हुयी थी। चैराहे पर पिकेट के बाद भी हो रही चोरियों को लेकर जब जाॅच पड़ताल की गयी तो ज्ञात हुआ कि ड्यूटी के बजाए सूरजनगर में पिकेट ड्यूटी पर तैनात संजय व रामनयन आर्या चोरी के समय बैरक में ही सोते पाए गए थे। जिसको सज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने उक्त दोनों सिपाहियों को निलम्बित कर दिया है। 

पूर्वोत्तर रेलवे हुआ सख्त,आई डी बदल कर ई टिकट बनाने का खेल बन सकता है गले की फांस,

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
कुशीनगर। भारतीय रेल की वेबसाईट से आई डी बदल कर ई टिकट बनाने का खेल अब अवैध करोबारियों के लिए गले की फांस बन सकता है। ई-टिकट के अवैध करोबार को बन्द कराने को लेकर चलाये जारहे अभियान में पूर्वोत्तर रेलवे भी ने भी सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। ई-टिकट के अवैध कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी कर रेल प्रशासन ने हड़कम्प मचा दिया है।
वैसे तो रेल प्रशासन प्रत्येक माह यह प्रयास करता है कि ई टिकट के अवैध करोबारियों की दुकान बन्द होजाय और भारतीय रेल को लाभ हो। लेकिन इघर विगत दो माह से रेल प्रशासन काफी सख्त नजर आ रहा है। छापेमारी का सिलसिला जारी है।जिसको लेकर बुधवार देर शाम आरपीएफ इंस्पेक्टर कप्तानंगज मुकेश कुमार सिंह की अगुवाई में देवरिया जिले के हेतिमपुर बाजार में संचालित सहज टूर एंड ट्रेवेल्स पर छापा मारकर संचालक को गिरफ्तार कर किया। इसके पूर्व भी कई अवैध करोबारी रेल प्रशासन की गिरफ्त में आ चूके है। जानकारी के अनुसार यह अभियान पूर्वोत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर अतुल कुमार श्रीवास्तव व मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी ऋषि पांडेय के निर्देश पर चलाया जा रहा है। 
रेल प्रशासन द्वारा की जारही छापेमारी के सम्बन्ध में बृहस्पतिवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि छापेमारी के दौरान दुकान से 54 फर्जी आईडी, 37 तत्काल व सामान्य टिकट, 78 हजार 728 रुपये, एक प्रिंटर, एक लैपटॉप व माउस बरामद हुआ। इसके साथ ही टीम ने थाना रामपुर कारखाना क्षेत्र के गांव अकटहिया निवासी महेंद्र पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके साथ ही पूर्व से फरार चल रहे यहीं के आकाश पटेल की तलाश की जा रही है।